टोंक: संत निरंकारी भवन में आयोजित महिला समागम कार्यक्रम में पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने की शिरकत
Tonk, Tonk | Jun 29, 2025 टोंक स्थित संत निरंकारी भवन में रविवार को महिला समागम कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में टोंक नगर परिषद की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने पहुंच शिरकत की। पूर्व सभापति ने कहा यह आयोजन समाज में जागरूकता, एकता व सकारात्मक विचारों के प्रसार हेतु अत्यंत सराहनीय प्रयास है।