टोंक: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चोरी करते हुए चोर का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Tonk, Tonk | Jun 29, 2025 टोंक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को एक अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। पत्रकार नंदकिशोर सैनी रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। इसी दौरान बाहर खड़ी स्कूटी को एक अज्ञात चोर पैदल ही चलाकर ले जाते हुए का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।