भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिचक गांव निवासी रामसागर महतों के पुत्र करीब 50 वर्षीय बस चालक रामाकांत महतों का मौत सड़क दुर्घटना में हो जाने की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक का शव गांव आते ही शव में लिपटी हुई पत्नी रंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं अपने पुत्र की शोक में वृद्ध पिता रामसागर महतों भी बेसुध थे।