मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के ममरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर अधेड़ व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या
गुरुवार की रात 8:30 बजे मड़िहान थाना क्षेत्र के ममरी में धर्मराज यादव पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल यादव उम्र करीब 55 वर्ष को उनके पड़ोसी दिनेश मोर्य पुत्र शिव शंकर मौर्य अपने सहयोगियों द्वारा चारागाह की जमीन के विवाद में लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। मड़िहान अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने दूधनाथ मौर्य को गिरफ्तार किया।