शहपुरा: रैपुरा गांव में निर्माणाधीन मकान में काम कर रही महिला को लगा करंट, मौत, शहपुरा पुलिस कर रही जांच
शहपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में निर्माणाधीन मकान में महिला काम कर रही थी और दौरान लोहे की सीढी छत में ले जा रही थी उसी दौरान लोहे की सीढ़ी बिजली की सप्लाई लाइन से टकरा गई और करंट लगने से महिला की मौत हो गई । शहपुरा पुलिस ने बुधवार दोपहर 2:00 मामला दर्ज करते हुए पीएम कराया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।