रूपवास क्षेत्र की ग्राम पंचायत महलपुर काछी में वित्तीय साक्षरता केंद्र उच्चेन द्वारा नरेगा की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान कोऑर्डिनेटर मधु कुमारी ने महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,अटल पेंशन योजना और फ्रॉड से बचने के तरीकों को बताया।