नावकोठी: पीरनगर चौक पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मासूम बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 पीर नगर चौक पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ठोकर से एक बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतका राजो पासवान की 6 वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चालक के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।