जबलपुर: बरगी डैम में क्रूज डूबने से हड़कंप, 30-40 लोगों के डूबने की आशंका; SDERF टीम बचाव के लिए रवाना
जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के चलते एक क्रूज डैम में डूब गया। हादसे में 30 से 40 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही SDERF की टीम अलर्ट हो गई और बचाव दल के साथ बरगी के लिए रवाना हो गई।