लातेहार एसपी कुमार गौरव और सशस्त्र सीमा बल 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के निर्देश पर जिला पुलिस और सशस्त्र सीमा बल द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ चार दिनों सोमवार से गुरुवार तक संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान बारियातू थाना क्षेत्र के विभिन्न जंगली इलाकों में छापामारी कर लगभग 115 एकड़ भूमि में लगाए गए अफीम खेती नष्ट किया गया l