धमतरी: घर की रसोई में 8 फीट लंबा सांप दिखने से मचा हड़कंप, परिवार के लोग दहशत में आ गए
धमतरी शहर के हटकेशर वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर की रसोई में करीब 8 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। किचन में बैठे सांप को देखकर घर के लोगों के होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना सर्पमित्र सूर्यकांत को दी गई। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सर्पमित्र ने बताया कि पकड़ा गया सांप असोढिया है।