अंबाह: मिढेला गांव में सियार का बच्चा कुएं में गिरा, वन विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
Ambah, Morena | Jul 5, 2025 मिढेला गांव में एक सियार का बच्चा पुराने खुले कुएं में गिर गया। कराहने की आवाज सुनकर गांववासी मौके पर पहुंचे और कुएं में झांकने पर सियार के बच्चे को फंसा पाया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और स्वयं भी बचाव कार्य शुरू कर दिया।