भोपाल के शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने राहगीर से चाकू की नोक पर की गई लूट का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटी गई स्कूटी, चाकू और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।