ललितपुर: जखौरा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल, रायपुर निवासी महिला को मेडिकल कॉलेज में किया मृत घोषित
जखौरा बांसी रोड स्थित कल्याणपुर के पास शुक्रवार शाम के समय एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक और नियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना के दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भेजा गया ।जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद रायपुर निवासी चंदा को मृत घोषित कर दिया।