सुपौल: सुरतीपट्टी वार्ड संख्या-2 में कोल्ड ड्रिंक पीने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग पर लाठी डंडे और लोहे कि रॉड से हमला
Supaul, Supaul | Jun 26, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सुरतीपट्टी वार्ड संख्या-2 में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोल्ड ड्रिंक पीने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एक बुजुर्ग पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से कथित रूप से हमला कर दिया गया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।