राजनगर: देवगांव टोल प्लाजा के पास बालू से भरे डंपर में भीषण आग, दमकल देर से पहुंची, टोल प्लाजा के संसाधनों पर सवाल
देवगांव टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पन्ना से छतरपुर की ओर आ रहे बालू से भरे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक तुरंत वाहन से नीचे उतर गया और शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को सूचना दी। मौके पर मौजूद टोल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते