धमतरी: अनोखी साधना, चारों ओर अग्निकुंड जलाकर कर रहे हैं कठोर अग्नि तपस्या
धमतरी शहर के कर्मा चौक स्थित गोकुल वाटिका छात्रावास के पीछे 5 जून से पंचधुनी अग्नि तपस्या का आयोजन किया गया है। मां त्रिवेणी नंदगिरी दोपहर 12 से 3 बजे तक कड़ी धूप में चारों ओर अग्नि जलाकर बीच में बैठकर विशेष साधना कर रही हैं। सूर्य की तेज धूप को पांचवी अग्नि माना जाता है। 50 डिग्री तापमान में भी मां त्रिवेणी जल त्यागकर यह कठोर तपस्या कर रही हैं।