गिरिडीह: जमुआ के युवक राकेश कुमार दास की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गई जान; परिवार में शोक।
जमुआ थाना क्षेत्र के चरघरा का निवासी राकेश कुमार दास की मौत सड़क हादसे में हो गई। शुक्रवार को 1 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि लाटों दाश का 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार दास बाईक लेकर जमुआ से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जोरासाख के आगे यह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया।