बरेली: योग दिवस पर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बोले- मुस्लिम समाज के लोग भी योग करें
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बरेली के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योग को किसी धर्म या मजहब से जोड़कर नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसे स्वास्थ्य और फिटनेस के नजरिए से अपनाना चाहिए। मौलाना ने कहा कि योग एक शारीरिक व्यायाम है,