रायबरेली: सिविल लाइन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान किया मृत घोषित
Raebareli, Raebareli | May 8, 2026
8 मई शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे बाइक सवार युवक आ गया जो गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे मौजूद ट्रैफिक कर्मी ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का शव मोर्चरी हाउस मे रखवा दिया गया है। युवक की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे है। घटनास्थल से दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।