शुजालपुर: भारतीय किसान संघ ने 7 हजार पौधों के रोपण का लिया संकल्प
भारतीय किसान संघ शुजालपुर तहसील की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की गतिविधियों एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तहसील स्तर पर 7,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही तहसील के प्रत्येक मंडल को 1,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया।