लखीमपुर खीरी के विद्युत वितरण मंडल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नई बस्ती उपकेंद्र, लखीमपुर पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया है। यह आंदोलन उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हो रहा है।