सिवनी मालवा: ग्राम लोखर तलाई में तीन हैंडपंप व एक बोरवेल सूखा, महिलाएं और बच्चे एक किमी दूर से पानी ला रहे
सिवनी मालवा के ग्राम लोखरतलाई में पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन जैसी महत्वकांक्षी योजना दम तोड़ चुकी है। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक लोखरतलाई के ग्रामीण भीषण जलसंकट से जूझ रहे हैं। लगभग 41 डिग्री तापमान में ग्रामीण महिलाएं व बच्चे 1 किमी दूर खेत म