चूरू: नेचर पार्क में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत एक दिन में 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प, लाभार्थियों को मिले पट्टे व ऋण चेक
Churu, Churu | Jul 22, 2026 चूरू जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में बुधवार को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।