चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल के चार कैडेट्स भारतीय सेवा में अधिकारी केडर के लिए सिलेक्ट, ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट पद की मिलेगी पोस्ट
सैनिक स्कूल के 4 कैडेट्स भारतीय सेवा में अधिकारी पद के लिए चुने गए। चारों को ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट की पोस्ट मिलेगी। चारों कैडेट्स ने गत वर्ष 2023 मे संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी एग्जाम में रिटन टेस्ट पास किया। फरवरी में हुए इंटरव्यू में चारों सिलेक्ट कर लिए गए। प्रिंसिपल ने इसके लिए उन्हें बधाई दी।