लखीमपुर: मेला मैदान के पास दरोगा के द्वारा भाजपा नेता की पिटाई के मामले में बीजेपी जिला अध्यक्ष समेत पदाधिकारी पहुंचे एसपी ऑफिस
लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह समेत कार्यकर्ता आज पहुंचे है। बीते 23 जून 2024 की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के मेला मैदान के पास एक दरोगा ने भाजपा नगर महामंत्री सूर्य प्रकाश वर्मा की पिटाई कर दी थी। आरोपी दरोगा को निलंबित करने की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष समेत पदाधिकारी एसपी ऑफिस पहुंचे हैं।