लखीमपुर: शहर लखीमपुर में वाहन का चालान करने वाले पुलिस कर्मी यातायात नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, युवक ने वीडियो किया वायरल
लखीमपुर खीरी शहर में बीती देर रात पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था।एक युवक का यातायात नियम का उलंघन करने पर ई चालान किया गया था। ई चालान करने वाला पुलिस कर्मी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कैमरे में कैद हो गया है।बैगर हेलमेट और प्रतिबंधित पटका बुलेट बाइक UP 31 CB 3312 चलाते हुए पुलिस कर्मी का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।