हज़ारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही कार्यक्रम में हिस्सा लिया, कार्यकर्ताओं को दी बधाई
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा जेआरबी विद्यालय दारु के परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य चूडा दही कार्यक्रम का आयोजन आज मंगलवार 3 बजे किया गया। इस विशेष अवसर पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी .