हज़ारीबाग: मकर संक्रांति पर वृद्धा आश्रम में सदर अंचलाधिकारी मयंक भूषण ने चुड़ा-दही-तिलकुट का वितरण किया
मकर संक्रांति के अवसर पर हजारीबाग में सदर अंचलाधिकारी मयंक भूषण के द्वारा मंगलवार दोपहर 1:00 बजे वृद्ध आश्रम में चूड़ा दही तिलकुट खिलाया गया। मयंक भूषण ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन तिल खिचड़ी काली उड़द की दाल चावल गुड़ गर्म कपड़े व कंबल की इत्यादि चीजों का दान शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्र में संक्रांति तिथि को बहुत ही विशेष माना गया है।