गाज़ियाबाद: खोड़ा क्षेत्र से पुलिस ने चोरी के मोबाइल और मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आज सोमवार की दोपहर 3:00 बजे लगभग पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तो वही पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक चोरी का मोबाइल और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जेल भेज दिया।