पताही: रूपनी गांव के एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड ने दो दिन में उड़ाए ₹26,500, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
पताही थाना क्षेत्र के रुपनी गांव निवासी सुभाष कुमार पांडेय साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। पीड़ित ने पताही थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मोतिहारी साइबर थाना में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित सुभाष कुमार पांडेय ने अपने आवेदन में बताया है कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की पताही शाखा में संचालित है।