सहोड़ा गांव में महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि पर सोमवार को राजद नेता संजय चौहान के द्वारा चेतक रेस का आयोजन कराया गया। जो चेतक रेस ऐतिहासिक रहा। दिन के 11 बजे से शाम के 5 बजे तक इस चेतक रेस में कार्यक्रम में खगड़िया निवासी कटिमन सिंह प्रथम जबकि द्वितीय स्थान पर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के विभीषण यादव रहे। जहां सभी सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया।