गोहद नगर में 20 मार्च से 25 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी के चलते एसडीएम राजन बी.नाडिया ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद के प्रांगण का गुरुवार को लगभग 6:00 बजे निरीक्षण किया। एवं साफ सफाई आदि के निर्देश दिए।