शामली: शामली में जैन एकता महिला मंच द्वारा जेठ मास के बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया
Shamli, Shamli | Jun 9, 2026 मंगलवार की दोपहर 2 बजे जैन एकता महिला मंच शामली से अध्यक्ष डा. रितु जैन ने बताया कि जेठ मास के बड़े मंगल तथा संस्था का एक वर्ष पूर्ण होने पर शामली में साक्षी साड़ी एंपोरियम के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व कन्याओं को भी भोजन कराया गया। इस दौरान नीतू जैन, रूबी जैन, साक्षी जैन, मंजू जैन, निशा जैन, प्रियंका जैन आदि का सहयोग रहा।