बरेली: सपा जिला उपाध्यक्ष हैदर अली को जान से मारने की मिली धमकी, मामले की एसएसपी से शिकायत कर सुरक्षा की लगाई गुहार
सपा जिला उपाध्यक्ष को एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने धमकी भरे पत्र में लिखा है कि उनकी बजह से सपा बरेली लोकसभा सीट से चुनाव हार गई। इस मामले में सपा जिला उपाध्यक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना बारादरी के फाइक इन्क्लेव के रहने वाले हैदर अली।