कटकमदाग: मुंबई के लिए सुपरफास्ट एक्स आज से चलेगी नियमित रूप से
गया लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के बीच शुक्रवार से नियमित परिचालन शुरू हो गया है। गया जंक्शन से ट्रेन रात्रि 7 बजे खुलेगी और कोडरमा होते हुए हजारीबाग टाउन रात्रि 9:20 पर पहुंचेगी। हजारीबाग में 2 मिनट का ठहराव के बाद यह ट्रेन बरकाकाना, मेसरा, रांची, रायपुर, नागपुर, नासिक रोड होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई तक जाएगी।