राजगढ़: रतनपुरा बस स्टैंड पर प्याऊ का शुभारंभ, गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, युवाओं की सराहनीय पहल
Rajgarh, Churu | May 1, 2026 रतनपुरा के बस स्टैंड पर प्याऊ का शुभारंभ किया फौजी दिलीप सिंह सहारण ने बताया कि रतनपुरा पुल के पास गर्मी के मौसम में रतनपुरा बस स्टैंड पुल के पास युवा मंडली के द्वारा राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई।दिलीप सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूल, बैंक, स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, पंचायत भवन एवं चूरू की तरफ जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।