मेड़ता: मेड़ता सिटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जलाया पुतला, संसद में दिए गए बयान पर जताई नाराजगी
Merta, Nagaur | Jul 2, 2024 मेड़ता सिटी शहर के चारभुजा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि संसद में राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान किया। इसके साथी उनके बयान से हिंदुओं की भावनाओ को ठेस पहुंची है। उन्होंने इस मौके पर राहुल गांधी की संसद के सदस्यता भंग करने की मांग भी की है।