मेड़ता: गोटन में राजकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर विधायक लक्ष्मण राम को सौपा गया ज्ञापन
Merta, Nagaur | Jul 1, 2024 गोटन- मेडता विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल को गोटन दौरे पर आने पर ग्रामीणों ने उपतहसील स्तर पर कॉलेज नही होने से यहाँ के विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं के बारे में बताते हुए राजकीय महाविद्यालय खोलने की मांग की।ज्ञात हो कि गोटन उपतहसील नागौर जिला मुख्यालय से नब्बे किलोमीटर दूर जोधपुर सीमा पर स्थित हैं यह उपतहसील ओधोगिक दृष्टि से अत्यधिक सम्पन हैं ।