बालोद: गुजरा में अज्ञात वाहन की ठोकर से हाइवा चालक की मौत, गाड़ी खड़ी कर बाइक से लौट रहा था घर; पिछले महीने हुई थी बहन की शादी
Balod, Balod | Apr 4, 2026 बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भैंसबोड़ निवासी 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार भूपेंद्र ग्राम गुजरा में राजेश चुरेन्द्र के यहां हाइवा चालक के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार रात वह गाड़ी खड़ी कर बाइक से अपने घर भैंसबोड़ लौट रहा था।