झाझा: हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे मजदूर नीरज मालाकार की मौत, शव पहुंचा झाझा पुरानी बाजार, मोहल्ले में शोक की लहर
Jhajha, Jamui | Jun 4, 2026 झाझा रेलवे स्टेशन पर 24 मई को पुराने फुट ओवर ब्रिज की रंगाई के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे मजदूर नीरज मालाकार की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे शव घर पहुंचते ही पुरानी बाजार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें सीएचसी झाझा में भर्ती कराया गया।