दुधि: झीलों गांव में हाई वोल्टेज करंट से पति-पत्नी की मौत, घर में करंट उतरने से हुआ हादसा, एक महिला झुलसी, इलाज जारी
बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों गांव में शुक्रवार शाम हाई वोल्टेज करंट उतरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 65 वर्षीय श्रीराम और उनकी पत्नी 63 वर्षीय फूलमती की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक अन्य महिला झुलस गई, जिसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, श्रीराम और फूलमती अपने घर पर थे।