मड़ियाहू: मड़ियाहूं कोतवाल ने शीतलगंज सहित आधा दर्जन बूथों का किया निरीक्षण
मडियाहूँ ब्लॉक के शीतल गंज बाजार सहित अन्य गांव में कोतवाल मडियाहूँ पीआरवी व ग्राम प्रधान के साथ शीतलगंज, अहरौली, सुभाषपुर पाली, आदि बूथों को चेक किया गया। लोक सभा चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कैलावर पर प्रभारी निरीक्षक मडियाहू, ने पीआरबी के साथ बूथभ्रमण किया।