लोहरदगा: लोहरदगा में मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा, उपायुक्त ने बाल संरक्षण मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।
लोहरदगा उपायुक्त-सह-जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर 2 बजे मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।