सूरजपुर: सूरजपुर में गूंजा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, हजारों महिलाओं ने निकाली भव्य रैली
सूरजपुर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के नेतृत्व में महंगवा चौक से शिवपार्क तक विशाल स्कूटी रैली निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। मंत्री ने कहा कि यह अधिनियम लोकसभा व विधानसभा में 33% आरक्षण सुनिश्चित कर महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करेगा।