मड़ियाहू: एनएच-35 पर भीषण हादसे में ट्रक से टकराकर मकान में घुसा टेलर, 14 वर्षीय बालक की हुई मौत
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित मुसईपुर गांव में शुक्रवार की देर रात जौनपुर-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टेलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक सहित एक मकान में जा घुसा। हादसे में घर के अंदर सो रहे 14 वर्षीय सूरज गुप्ता की मलबे और वाहनों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका