मड़ियाहू: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर तहसील टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई
मड़ियाहूं के उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे तहसील सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत टास्क फोर्स बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।