बीसलपुर: बरखेड़ा एसबीआई बैंक के बाहर ग्रामीण की जेब में रखे 40 हजार रुपए उचक्के ने काटकर उड़ाए पुलिस जांच में जुटी
बरखेड़ा कस्बे में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम डंडिया भगत के निवासी 55 वर्षीय छत्रपाल ने बैंक से 45 हजार रुपए निकाले। पांच हजार शर्ट और 40 हजार पैंट की जेब में रख लिए। इस पर एक आरोपी ने धक्का दिया और दूसरे ने धारदार चीज से पैंट की जेब काटकर 40 हजार रुपए निकाल लिए। फिर बाइक लेकर तीसरा साथी भी आ गया।