बीसलपुर: जेठा पुलिया के पास जंगल में पेड़ से टकराई कार, वृद्ध महिला की मौत पांच लोग घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
दियोरिया कलां के गांव पिपरैइया निवासी तौले राम अपने परिवार के साथ अपने बेटे अजय पाल की शादी की सालगिरह मना कर गुरुवार को देर रात्रि पीलीभीत से बापस घर लौट रहे थे। दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र में स्थित जेठा पुलिया से आगे जंगल में देर रात कार एक पेड़ से टकरा गई जिससे तौले राम की माता चंपा देवी 90 वर्ष की मौके पर मौत हो गई कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए।