बीसलपुर: कर्मचारी की बाइक में टक्कर मारने पर दुकान स्वामी द्वारा पूछने पर चार लोगों ने की मारपीट, बिलसंडा पुलिस ने किया केस दर्ज
बिलसंडा कस्बे के रहने वाले दिशिल गुप्ता ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 15 फरवरी शाम 7:30 बजे उसके कर्मचारी रवि की मोटरसाइकिल में दीपक ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद पीड़ित ने दीपक से कहा कि तुमने रवि की मोटरसाइकिल में टक्कर क्यों मार दी। इसी बात को लेकर दीपक, देवेंद्र व दो अज्ञात लोगों ने दुकान स्वामी के साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।