राजगढ़: राजगढ़ में आज 4 घंटे बिजली कटौती, गिरनार सिटी, जिला पंचायत परिसर, नैश मोहल्ला समेत कई इलाके प्रभावित
राजगढ़ शहर में आज (रविवार) को 33 केवी लाइन के रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति करीब 4 घण्टे बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।